
डेस्क: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Nvidia और इसके पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग लगातार चर्चा में बने हुए हैं. अब जेन्सेन हुआंग को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है, जो आपको हैरान कर सकती है! बाहर की दुनिया में शांति और सादगी के लिए जाने वाले हुआंग पर एनवीडिया के ही एक कर्मचारी ने कंपनी के कर्मचारियों को अपमानित करने और मीटिंग में गुस्से में आपा खोने के आरोप लगाया है. आरोप में यहां तक कहा गया है कि हुआंग का गुस्सा कंपनी के अंदर इतना ज्यादा मशहूर था कि काम करने वाले लोग उनके सामने बोलने से भी बचते थे.
न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार हुआंग मीटिंग में भी बहुत ज्यादा गुस्सा करते थे. विवाद में आने से पहले हुआंग अपनी काली लेदर जैकेट और संघर्ष के दिनों की कहानियों के लिए दुनियाभर में जाने जाते थे. हुआंग ने कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बर्तन धोने और टॉयलेट साफ करने जैसे काम भी किया है. लेकिन न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट एक रिपोर्ट, जिसमें कर्मचारी के आरोप की बात है, उसमें दावा किया गया है कि कंपनी के अंदर उनका व्यवहार इससे काफी अलग था.
रिपोर्ट के अनुसार, सबसे हैरान कर देने वाला मामला बीते साल फरवरी में हुआ था. उस समय 30 से ज्यादा सीनियर अधिकारी एक मीटिंग में थे. तभी हुआंग ने कंपनी के तत्कालीन एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट जय पुरी पर भड़क गए. आरोप है कि उन्होंने पहले पुरी के बीमार होने की बात कही और फिर कहा कि वह मर जाएं, जिससे बाकी लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिल सके.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस दौरान पुरी शांति से बैठे थे. मीटिंग में मौजूद दूसरे लोगों के अनुसार, हुआंग का चिल्लाना साधारण बात थी, लेकिन इस बार उनकी कही बात ने सभी को चौंका दिया. फिलहाल पुरी एनवीडिया में सीनियर सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं.
हुआंग के गुस्से से जुड़े ऐसे कई और मामले भी सामने आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 में लगभग तीन घंटे चली एक मीटिंग के दौरान उन्होंने एक सीनियर सेल्स अधिकारी को उसके काम की समझ न होने की बात कहकर अपमानित कर दिया था. उस समय भी लगभग 40 कर्मचारी वहां मौजूद थे.
एक दूसरी घटना में उन्होंने पहली बार मीटिंग में शामिल हुए एक सीनियर अधिकारी को कमरे से बाहर जाने को कह दिया था. सिर्फ यही नहीं, कंपनी के कैलिफोर्निया स्थित हेडक्वाटर में एक मीटिंग के दौरान एक सीनियर अधिकारी की तरफ पानी की बोतल फेंकने का भी आरोप है. वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, अगस्त में एक प्रेजेंटेशन के दौरान हुआंग ने कंपनी की CFO कोलेट क्रेस को भी प्रेजेंटेशन के बीच में टोकते हुए कहा था कि वह डरी हुई हिरणी जैसी लग रही हैं.
रिपोर्ट में उनके निजी जीवन को लेकर भी कई दावे किए गए हैं. इसमें एलिस हुआंग के साथ कथित संबंध और कुछ दूसरी महिलाओं के साथ अफेयर की बात कही गई है. रिपोर्ट के अनुसार, इन मामलों को लेकर उन्होंने लंबे समय तक सीनियर अधिकारियों को पूरी जानकारी नहीं दी.बता दें कि हुआंग ने एलिस हुआंग नाम की एक महिला के साथ अफेयर की बात कबूल करने के बाद इस्तीफा दे दिया. इस महिला पर चीनी जासूस होने का शक है. फिलहाल कोलेट क्रेस को कंपनी का अंतरिम CEO बनाया गया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved