सोनभद्र। हैवानियत (Haivaaniyat) की एक खौफनाक घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र (Sonbhadra) जिसे से सामने आई है। यहां एक 22 वर्षीय युवक के दबंगों ने पहले मारपीट की फिर उसके मुंह पर पेशाब (Urine) कर दिया। इस भयावह कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपियों ने पेशाब करने का वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. जांच की जा रही है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी पेशेवर अपराधी हैं. उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और गिरोह चलाते हैं. आरोपी को एक्शन वाली रील बनाने का शौक है. वह सोशल मीडिया पर एक्शन और फाइट वाली रील बनाकर अक्सर पोस्ट करते हैं. फिलहाल पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. उनकी तलाश की जा रही है.
आरोपियों ने पीड़ित को बेहोश होने तक बेरहमी से पीटा. जिसके बाद उसके अचेत होने पर उसे मृत समझकर भाग निकले. पीड़ित युवक को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि, यह मारपीट किस कारण हुई इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस जांच कर रही है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved