नई दिल्ली। Rashid Khan Marriage-मैं सगाई और शादी तब करूंगा जब अफगानिस्तान वर्ल्ड कप (Afghanistan world cup) जीतेगा…2020 में अफगानिस्तान ने ये वादा अपने फैंस से किया था। मगर 3 अक्टूबर की रात उन्होंने अपने इस वादे को तोड़ काबुल में शादी रचाई। बताया जा रहा है कि राशिद ने पख्तून रीति-रिवाजों से शादी की और इस दौरान उनके तीन और भाईयों की भी शादी हुई। राशिद खान के रिसेप्शन के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी भी देखने को मिल रहे हैं। राशिद ने अपनी शादी बेहद ही ग्रैंड अंदाज में की है।
बात राशिद खान की करें तो वह अपनी घूमती गेंदों पर पूरी दुनिया को नचा चुके हैं। वह अफगानिस्तान के अलावा दुनियाभर की टी20 लीग में हिस्सा लेंते हैं। 26 साल के राशिद अफगानिस्तान टी20 टीम के कप्तान हैं। वह अभी तक अफगानिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में 376 विकेट चटकाए हैं। वहीं टी20 में वह 613 विकेट हासिल कर चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved