मुंबई। इन दिनों रैप का काफी क्रेज (Rap Song) है। सिंगिंग के साथ अब रैप में भी लोगों की खास दिलचस्पी बढ़ रही है। हाल ही में ‘बिग बॉस 16‘ (Bigg Boss 16′) के विनर का खिताब एमसी स्टैन ने जीता, जो एक फेमस रैपर हैं। रैपर बनने के लिए हमेशा ही एक अलग नाम रखते हैं। ऐसे में उनके फैंस अपने फेवरेट रैपर के असली नाम से अंजान रहते हैं। तो चलिए आज कुछ फेमस रेपर्स का असली नाम जानें।
जैज़ी बी का रियल नेम जसविंदर सिंह बैंस है। ‘दिल लुटिया’ से जैज़ी फेमस हुए थे।
रफ़्तार का असली नाम दिलिन नायर है। इनका ‘कसूता’ गाना खूब फेमस हुआ था।
बोहेमिया का असली नाम रोज़र डेविड है।
नैजी का रियल नेम नावेद शेख। रणवीर से ने इसी रियल गली बॉय का किरदार अपनी फिल्म में निभाया था।
रैपर एमीवे बंटाई का असली नाम बिलाल शेख़ है।
बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है।
डिवाइन के नाम से फेमस इस रैपर का असली नाम विवियन फ़र्नांडीस है।
सुख-ई का असली नाम सुखदीप सिंह हैं। इनका ‘ऑल ब्लैक’ और ‘जगुआर’ गाना सुपरहिट हुआ था।
यो यो हनी सिंह का असली नाम हृदेश सिंह है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved