मुंबई। बीते रविवार को भारत और भारत से बाहर जहां भारतीय लोग रहते हैं, वहां करवा चौथ (Karva Chauth) का त्यौहार मनाया गया। सुहागिन महिलाओं (Married Women) के लिए यह दिन काफी खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा को देखने के बाद व्रत तोड़ती हैं। आजकल एक ट्रेंड यह भी चला है कि अविवाहित लड़कियां भी अपने साथी या मंगेतर के लिए व्रत रखती हैं। इस सबके बीच सोशल मीडिया में एक बुजर्ग व्यक्ति का वीडिया वायरल है, जिसमें वह पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) के लिए व्रत रख रहा है।
पारंपरिक परिधान पहने एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। वह मिया खलीफा की तस्वीर के सामने करवा चौथ की रस्म निभा रहा है। उसे चलनी के माध्यम से देखने के बाद वह जल चढ़ाता है और आरती भी करता है।
एक यूजर ने लिखा, “मिया खलीफा को बहुत लंबी उम्र मिले।” एक ने इसे डरावना बताया। उन्होंने लिखा, “यह डरावना है: बुजुर्ग व्यक्ति मिया खलीफा के लिए करवा चौथ पूजा करता है। दुनिया में क्या चल रहा है।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved