
छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर में कोचिंग के दौरान मनचलों परेशान छात्र -छात्राएं सड़क पर उतर आए हैं। आज 150 से ज्यादा बच्चे कोचिंग छोड़कर सीधे SP ऑफिस पहुंच कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राएं हाथो मे तख्तियां लिये थे ,जिस पर पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ लिखा था, उन्होंने 5 मनचलों के नाम के साथ लिखित शिकायत दी है। अब CCTV में भी कोचिंग से निकलती छात्राओं के पीछे बाइक का पीछा कैद हो गया है।
छात्राओं का आरोप है, रोज शाम को साढ़े 5 से रात 8 बजे तक कोचिंग लगती है। जैसे ही कोचिंग लगती है, बाहर मनचलों का जमावड़ा लग जाता है। बुलेट लेकर आते हैं, लहरा के गाड़ी निकालते हैं, सामने से फट-फट तेज आवाज निकालते हैं। आवाज क्लास के अंदर तक आती है, पढ़ाई डिस्टर्ब होती है।छात्राओं का कहना है – ये परेशानी डेढ़ महीने से चल रही है। पहले भी शिकायत की थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। कल हद हो गई। एक छात्रा का एक्सीडेंट होते-होते बचा, गाड़ी भिड़ गई थी। इसी के बाद आज छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए और SP ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
छात्रों ने अपनी शिकायत में 5 लोगों के नाम लिए हैं – पीयूष जैन, अंशुमन यादव, मयंक चतुर्वेदी, सारांश साहू, आयुष और उनके कुछ अन्य साथियों के नाम की शिकायत की गई है। आरोप है कि यही लोग रोज कोचिंग के बाहर आकर परेशान करते हैं।वही छात्राओ की शिकायत को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस को निदेशित किया है ,कि कोचिंग सेंटरो के आस पास पुलिस लगातार गश्त करे ऐसे मनचलों पर कार्रवाई भी करे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved