
लूनी। जोधपुर (Jodhpur) से बड़ी खबर सामने आई है। स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एक केम्पेन कोच में भीषण आग (Fire Broke) लग गई। लूनी रेलवे स्टेशन (Luni Railway Station) की घटना है जिसमें कैम्पिंग कोच (Camping Coach) में लगी आग से अफरातफरी मच गई। कहा जा रहा है कि कोच में दो गैस सिलेंडर रखे गए थे, आग लगने की ये वजह सामने आई है। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर तुरंत दमकल टीम को घटना की सूचना दी गई। आग लगने के बाद धुएं का गुबार देखा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved