
मुंबई पहुंचे ही मुख्यमंत्री का ऐलान
मुंबई। मध्यप्रदेश (MP) में विदेशी निवेशकों (Foreign Investors) को आमंत्रित करने के लिए अमेरिका, इंग्लैंड (America, England) और जर्मनी (Germany) यात्रा पर रवाना हुए मुख्यमंत्री (CM) डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने मुंबई में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में अगला वर्ष अर्थात 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
यहां विदेश जाने से पहले मुंबई में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा राज्य औद्योगिक रूप से कुशल बनने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगले साल फरवरी में हमारा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होगा तो हम विदेशों से निवेशकों को आमंत्रित करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों का दौरा कर देश के बड़े उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved