
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि दिल्ली में कांग्रेस सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) या किसी अन्य दल के साथ कोई गठबंधन (Alliance) नहीं होगा।
कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार करते हुए आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने साफ किया कि चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में फैसला चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक दल द्वारा किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved