img-fluid

Jharkhand: रवीन्द्र महतो होंगे नए विधानसभा अध्यक्ष, आज नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ

December 09, 2024

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand assembly elections 2024) में झामुमो नीत गठबंधन (JMM led alliance) की शानदार जीत के बाद हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री (Hemant Soren Chief Minister) बन चुके हैं। अब विधायकों के शपथ ग्रहण की तैयारी हो रही है। इसके लिए विधानसभा का चार दिवसीय सत्र आहूत किया गया है। जामताड़ा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रवींद्र महतो (Ravindra Mahato) झारखंड विधानसभा के नए अध्यक्ष (New Speaker of Jharkhand Assembly) होंगे। वे नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को होगा।


विधानसभा सत्र 4 दिनों का होगा, 20 भाषाओं में शपथ लेने का विकल्प
एक अन्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया कि विधानसभा सत्र 4 दिनों का होगा और 12 दिसंबर तक चलेगा। पहले दो दिन निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ 20 भाषाओं में ली जा सकती है। दूसरा अहम मुद्दा झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव है। सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर भी बहस और अनुपूरक बजट पर भी चर्चा होगी। पिछले 5 वर्षों में राज्य में ऐसा विकास हुआ है जो पिछले 19 वर्षों में नहीं हुआ था।

राज्य को बेहतर दिशा देने के फैसले करेगी गठबंधन सरकार
इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले समय में राज्य को बेहतर दिशा देने के फैसले लिए जाएंगे। इसके लिए हमने 15 से 16 प्वाइंट बनाए हैं। हम राज्य को दिशा देने के लिए एक रूपरेखा तैयार करेंगे। 5 दिसंबर को राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में कुल 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

भाजपा की रणनीति पर बाबूलाल मरांडी ने दी जानकारी
झारखंड में विधानसभा सत्र की शुरुआत और भाजपा की भावी रणनीति पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, भाजपा विधायक दल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर बात हुई। एक मुद्दा यह था कि सभी विधायक सदस्यता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का प्रयास करें।

झारखंड की समस्याओं के समाधान पर क्या करेंगे
मरांडी ने कहा, चूंकि 9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा का सत्र है, इसलिए सभी लोग विधानसभा में समय पर जाएंगे। दो दिन शपथ ग्रहण होगा और फिर विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। उसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा आने वाले समय में और बैठक करेगी।

Share:

  • विडंबना : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बहन के पास नहीं थे एंबुलेंस के पैसे, जानें कैसे भाई का शव 195 किलोमीटर ले गई

    Mon Dec 9 , 2024
    नई दिल्ली. निजी एम्बुलेंस (ambulance) सेवा का खर्च वहन करने में असमर्थ एक महिला (Woman) अपने भाई (brother) के शव को टैक्सी (Taxi) की छत पर बांधकर 195 किलोमीटर (195 kms) दूर पिथौरागढ़ जिले के एक गांव ले गई. घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved