img-fluid

नीतू कपूर ने थाईलैंड ट्रिप की फोटो शेयर करते हुए मजाक में दामाद साहनी को कहा लंगूर

December 30, 2024

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor ) अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के बेहद करीब हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहतीं हैं। नीतू दामाद भरत साहनी (Bharat Sahni) को भी बेटे की तरह मानती हैं और उनके साथ अच्छा बांड शेयर करती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने बेटी और दामाद की एक नई तस्वीर शेयर की जिसमें रिद्धिमा खूबसूरत गेटअप में देखी जा सकती हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा लंगूर के मुंह में अंगूर’। नीतू कपूर ने मजाक में दामाद भारत साहनी को लंगूर लिख दिया।


नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा और दामाद भरत साहनी के साथ थाईलैंड ट्रिप पर हैं। रिद्धिमा ने थाईलैंड की ड्रेस पहन कर तस्वीरें शेयर की जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऐसे में नीतू कपूर ने दामाद के साथ मजाक करने का मौका नहीं छोड़ा और उन्हें लंगूर बता दिया। इस तस्वीर में भरत को नीले रंग के कुर्ते में देखा जा सकता है।



रिद्धिमा कपूर के लिए ये जाता हुआ साल बेहद खास रहा। उन्होंने कपूर परिवार की अपनी बहनों की तरह अपना एक्टिंग डेब्यू किया। रिद्धिमा नेटफ्लिक्स के शो ‘बॉलीवुड वाइफ की फैब्युल्स लाइफ’ के दूसरे सीजन में काम किया है। हालांकि, शो में उन्हें कुछ खास करते हुए नहीं देखा गया। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि रिद्धिमा आगे भी अपना एक्टिंग करियर जारी रखेंगी और नए साल में कुछ नए प्रोजेक्ट्स में दिखेंगी।

बता दें, रिद्धिमा, पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद से नीतू कपूर के लिए बड़ी मदद बनी हुई हैं। वो माँ की देखभाल और उनके साथ समय बिताने के लिए अक्सर दिल्ली से मुंबई आती रहती हैं। माँ नीतू कपूर को अपने साथ लगभग हर ट्रिप पर ले जाती हैं। जैसे अभी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए सब थाईलैंड में एन्जॉय कर रहे हैं। इस ट्रिप में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शामिल नहीं हैं।

Share:

  • आमिर खान के लिए बुक सुइट रूम को मीका सिंह ने समझ लिया था अपना, फिर किया रियेक्ट

    Mon Dec 30 , 2024
    मुंबई। मीका सिंह (Mika Singh) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर मानें जाते हैं। उन्होंने सलमान, शाहरुख़ खान (Salman, Shahrukh Khan) समेत इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स के लिए गाने गाए हैं। हाल में मीका ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए कई अनजान किस्से शेयर किए। सिंगर ने बताया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved