
लाहौर: पाकिस्तान के 258 लोगों को सऊदी अरब, (यूएई) और चीन समेत सात देशों से बाहर निकाला गया है. कराची के जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को इन देशों से निकाला गया है उनमें से 14 के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट थे. इन सभी को पिछले 24 घंटे में बाहर निकाला गया है.
इनमें से 244 के पास इमरजेंसी ट्रेवल डॉक्यूमेंट थे. उन्होंने कहा कि हमने कराची हवाई अड्डे पर 16 निर्वासितों को गिरफ्तार किया. इनमें से एक की पहचान को संदिग्ध पाया गया. वहीं बाकी लोगों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब से निर्वासित किए गए नौ लोग पेशेवर भिखारी थे. उन्होंने कहा कि उनमें से दो को बिना परमिट के हज करते हुए पकड़ा गया था. उनकी सजा पूरी करने के बाद उन्हें वापस पाकिस्तान भेज दिया गया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved