
दुबई। आईसीसी ने शुक्रवार को सर्वश्रेष्ठ वनडे और टेस्ट टीम जारी करने के बाद शनिवार को सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम का भी एलान किया। आईसीसी ने साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ महिला टी20 टीम में तीन भारतीयों को शामिल किया है। इनमें स्मृति मंधाना, ऋचा घोष के अलावा दीप्ति शर्मा के नाम हैं। टीम में भारत के सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ियों ने इस टीम में जगह बनाई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved