मुंबई। बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) अपने व्लॉग को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में बोनी कपूर और उनकी बेटी खुशी कपूर (Boney Kapoor and Khushi Kapoor) से बात की। इस दौरान फराह खान ने बोनी कपूर की बेटी खुशी को अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की एक फिल्म का किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि कैसे उस फिल्म के एक गाने के शूट के दौरान बोनी कपूर हेलीकॉप्टर को रिक्शा और डंजो डिलीवरी ऐप की तरह इस्तेमाल कर रहे थे।
अलास्का में बनवाया बटर चिकन
फराह ने आगे बताया कि डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने उस वक्त भारतीय खाना खाने की इच्छा जाहिर की। उस वक्त बोनी ने कहीं से एक भारतीय कुक ढूंढा। फराह ने बताया, हम अलास्का के किसी कोने में थे, जो उत्तरी ध्रुव की तरह है और बोनी ने बटर चिकन, नान, बिरयानी, पनीर और दाल मखनी का इंतजाम किया। मैं कह रही थी कि क्या हो रहा है। उन्हें कुछ भारतीय कुक मिले, उन्हें वहां हर चीज दी गई। चॉपर का डंजो डिलीवरी की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।”
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म पुकार साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है। फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं। यह एक एक्शन, रोमांल, ड्रामा फिल्म है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved