img-fluid

दिल्ली में कांग्रेस अकेले दम पर लड़ रही चुनाव, INDIA गठबंधन के साथी AAP को कर रहे सपोर्ट

February 04, 2025

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव (Delhi elections) में इस बार कांग्रेस (Congress) अकेले 70 सीटों पर चुनाव (Contesting elections 70 seats) लड़ रही है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) से उनके गठबंधन की अटकलें थीं, लेकिन बात नहीं बनी। इसके अलावा इंडिया गठबंधन के कई दलों जिसमें समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party), टीएमसी (TMC) और राजद (RJD) ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है। कांग्रेस (Congress) को दिल्ली चुनाव में अकेला छोड़ने पर अजय माकन (Ajay Maken) ने जवाब दिया है। माकन ने कहा कि हमने अपने महागठबंधन के दलों से बात की थी,यहां तक की हमने केजरीवाल से भी बात की थी, लेकिन बात नहीं बनी।


क्यों नहीं मिला साथ?
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अजय माकन ने बताया कि हमने इंडिया ब्लॉक के साथियों से इस बारे में बात की थी। माकन ने आगे कहा कि हमने सभी दलों से बात की थी और कहा कि आप हमारे साथ आइए और न्यूट्रल रहिए। अजय माकन से पूछा गया कि क्या महागठबंधन के साथियों ने आपके पार्टी की बात नकार दी? इसपर माकन ने कहा कि दलों ने हमारी बात नहीं मानी तभी तो आज वो आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।

‘केजरीवाल ने पीठ में छूरा घोंपने का काम किया’
राज्यसभा सांसद अजय माकन ने बताया कि दिल्ली चुनाव में गठबंधन के लिए हम अरविंद केजरीवाल के पास भी गए थे। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में भी हमारी सीटों को लेकर बात हुई थी। तब वो लोग 4 की जगह 6 सीट चाह रहे थे,हमने कहा कि हमें अपने लोकल लीडर्स से बात करने दीजिए। उसके अगले दिन अरविंद केजरीवाल जेल से छूटे और हरियाणा में 90 की 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। दिल्ली में भी इन्होंने यही किया। माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पीठ में छूरा घोंपने का काम किया है।

Share:

  • निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- उन्हें अर्थव्यवस्था पर बोलने का हक नहीं

    Tue Feb 4 , 2025
    नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) पर जमकर निशाना साधा और उनकी आर्थिक समझ पर सवाल खड़े किए। संसद में राष्ट्रपति (President) के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार (Central government) की मेक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved