img-fluid

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन, बताई मध्यप्रदेश की खूबी

February 24, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल(Bhopal)  में ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025’ (GSI) का शुभांरभ हो चुका हैं। प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित समिट की शुरुआत की। इस मौके पर पीएम ने मध्यप्रदेश सरकार की निवेश को प्रोत्साहित करने वाली 18 से अधिक नई नीतियां भी लॉन्च की। वहीं प्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं पर केंद्रित लघु फिल्म ‘मध्य प्रदेश-अनंत संभावनाएं’ का प्रदर्शन के साथ ही प्रधानमंत्री नेतृत्व और मार्गदर्शन में विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरते भारत पर केंद्रित लघु फिल्म ‘इंडिया ग्रोथ स्टोरी’ का भी प्रदर्शन भी किया गया।


सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोापल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एमपी निवेश के लिए बेहतर है, यहां आपार संभावनाएं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का 5वां सबसे बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश कृषि के मामले में भारत के टॉप के राज्यों में है। खनिज पदार्थ के हिसाब से भी मध्य प्रदेश देश के टॉप 5 राज्यों में है। मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का भी आशीर्वाद प्राप्त है। मध्य प्रदेश में हर वो संभावना है, हर वो संभावना है जो इस राज्य को GDP के हिसाब से भी देश के टॉप 5 राज्यों में ला सकता है।

पीएम ने आगे कहा कि बीते 2 दशकों में मध्य प्रदेश ने परिवर्तन का नया दौर देखा है। एक समय था जब यहां बिजली और पानी की बहुत सारी दिक्कतें थीं। कानून-व्यवस्था की स्थिति तो और भी खराब थी। ऐसी हालत में यहां इंडस्ट्री का विकास बहुत मुश्किल था। बीते 2 दशक में मध्य प्रदेश के लोगों के सपोर्ट से यहां की भाजपा सरकार ने शासन पर फोकस किया। दो दशक पहले तक लोग मध्य प्रदेश में निवेश करने से डरते थे। आज मध्य प्रदेश निवेश के लिए देश के टॉप राज्यों में शामिल हो गया है।

प्रधानमंत्री की प्रमुख बातें…

  • मध्य प्रदेश आज देश की ईवी क्रांति के लीडिंग स्टेट में से एक है। जनवरी 2025 तक करीब दो लाख ईवी एमपी में रजिस्टर्ड हुए।
  • एमपी आज मैन्युफैक्चरिंग के नए सेक्टर्स के लिए भी शानदार डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।
  • एमपी में हर वो संभावना है जो इसे जीत के टॉप 5 राज्यों में ला सकता है। बीते दो दशकों में एमपी ने ट्रांसफॉर्मेशन का नया दौर देखा है।
  • एमपी के रेल नेटवर्क को भी मॉर्डनाइज किया जा रहा है। भोपाल का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन सभी का मन मोह लेता है।
  • एमपी के 80 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्कीम के तहत मॉर्डन बनाया जा रहा है।
  • आज एमपी में 5 लाख किलोमीटर से अधिक का रोड नेटवर्क है। एमपी में लॉजिस्टिक से जुड़े सेक्टर की ग्रोथ तय है।
  • सरकार ने बीना रिफाइनरी पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स पर 50 हजार करोड़ का निवेश किया है। ये MP को पेट्रो केमिकल का हब बनाने में मदद करेगा।
  • विश्व बैंक ने कहा है भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकॉनॉमी बना रहेगा।
  • यूएन की एक संस्था ने भारत को सोलर पावर की सुपर पावर कहा था। यह भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है।
  • एक रिपोर्ट में बताया है कि ग्लोबल एयरो स्पेस बम्स के लिए कैसे भारत एक बेहतरीन सप्लाई चेन के रूप में उभर रहा है।

Share:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, बोले- मप्र में 300 से ज्यादा इंडस्ट्रीयल जोन, निवेश के लिए बेहतर

    Mon Feb 24 , 2025
      भोपाल। मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) का आगाज हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उद्योगपतियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम डॉ मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav)और मध्य प्रदेश की जमकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved