img-fluid

मीका सिंह पर बिपाशा ने किया पलटवार? लिखा- भगवान सबका भला करे…

March 03, 2025

मुंबई। सिंगर मीका सिंह (Singer Mika Singh) ने एक इंटरव्यू में बिपाशा बसू (Bipasha Basu) और उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) संग काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया था। उन्होंने कहा था कि बिपाशा सिंह (Bipasha Basu) ने सेट पर बहुत ड्रामे किए थे। उन्होंने कहा था कि बिपाशा की वजह से सीरीज के पोस्ट प्रोडक्शन में भी काफी देरी हुई थी। साल 2020 में बिपाशा बसू की सीरीज डेंजरस रिलीज हुई थी जिसे मीका सिंह ने प्रोड्यूस किया था। अब बिपाशा बसू ने अपने इंस्टाग्राम पर टॉक्सिक लोगों से जुड़ी एक स्टोरी शेयर की है। बिपाशा ने किसी का नाम तो नहीं लिखा है, लेकिन लोगों का मानना है कि बिपाशा ने ये पोस्ट मीका सिंह के लिए किया है।


बिपाशा बसू ने मीका पर साधा निशाना?
बिपाशा बसू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है- “टॉक्सिक लोग बवाल करते हैं, दूसरों पर उंगलियां उठाते हैं, दूसरों पर आरोप लगाते हैं और जिम्मेदारी लेने से बचते हैं।” इस पोस्ट को शेयर करते के साथ बिपाशा ने लिखा- “टॉक्सिसिटी और निगेटिवीटी से दूर रहो। भगवान सबका भला करे, दुर्गा दुर्गा!”



मीका ने बिपाशा को लेकर कही थी ये बात
बिपाशा ने इस पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिखा है, लेकिन लोगों का मानना है कि बिपाशा ने ये पोस्ट मीका सिंह के लिए किया है। बता दें, मीका सिंह ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उनकी सीरीज का बजट 4 करोड़ था, लेकिन बिपाशा की वजह से फिल्म का बजट 14 करोड़ हो गया था। मीका का बिपाशा के साथ काम करने का अनुभव अच्छा नहीं था।

मीका ने कहा था कि बिपाशा को फिल्म में एक और एक्ट्रेस के साथ कास्ट किया गया था, लेकिन बिपाशा ने अचानक फिल्म में कई शर्तें रख दीं। मिका के अनुसार, बिपाशा ने कई सीन करने से मना कर दिया। वहीं, पोस्ट प्रोडक्शन में बिपाशा और उनके पति करण ने हेल्थ का बहाना बनाकर कई बार देरी की।

Share:

  • माधबी बुच के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश को चुनौती देंगे, कोर्ट के फैसले पर सेबी का बयान

    Mon Mar 3 , 2025
    मुंबई. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने बयान जारी कर कहा कि वह मुंबई (Madhabi) की स्पेशल एंटी-करप्शन कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देगा, जिसमें पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (Madhabi Buch) और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कथित शेयर बाजार घोटाले और नियामकीय अनियमितताओं के आरोप में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved