
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। औरंगजेब के महिमामंडन को लेकर सिंधिया ने कहा कि कुछ लोग अभी भी विदेशी आक्रांताओं से आकर्षित हैं। मैं मराठा हूं और भारत माता का बेटा हूं। हमें हमारे योद्धाओं पर गर्व है।
सिंधिया ने कहा कि कुछ लोगों को अभी भी विदेशी आक्रांताओं से प्रभावित हैं। उन्हें उनकी जय-जयकार करने में ही अच्छा लगता है। मैं भारत का नागरिक हूं और मुझे अपनी भारत माता पर गर्व है। हमें उन योद्धाओं पर गर्व है, जिन्होंने भारत माता को आजाद करने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।
सिंधिया ने कहा कि हमारे योद्धा सिर्फ मराठा ही नहीं थे, बल्कि आदिवासी समाज और अन्य समाजों के भी अनेक वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। भारत का इतिहास और संस्कृति केवल 200, 400 या 500 साल पुरानी नहीं है, बल्कि यह हजारों साल पुरानी विरासत है। विपक्ष आज भी आक्रांताओं की मानसिकता में डूबा हुआ है, जबकि भारत आगे बढ़ रहा है और वे अतीत में अटके हुए हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved