
डेस्क: पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच अब पोस्टर वार शुरू हो गया है, जिससे सियासी माहौल और गर्मा गया है. बीते कुछ दिनों में बीजेपी ने राज्य के अलग – अलग हिस्सों में कई पोस्टर लगाए हैं, जिनमें ‘हिंदू हिंदू भाई-भाई, 2026 में बीजेपी चाहिए’ जैसे नारे लिखे गए हैं.
ये पोस्टर खासतौर पर हुगली के चिनसुराह और कोलकाता के कुछ इलाकों में देखे गए हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी इस अभियान के जरिए हिंदू एकता को उजागर करने और अपने समर्थन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है. वहीं टीएमसी ने इसे राज्य में ध्रुवीकरण की राजनीति करार दिया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved