मुंबई। साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की दूसरी पत्नी शोभिता धुलिपाला सुर्खियों बनी हुई हैं। दरअसल, उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में शोभिता (Naga Chaitanya) अपनी वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ के को-एक्टर जिम सर्म के साथ काउच पर बैठी नजर आ रही हैं। वह शो की होस्ट नेहा धूपिया के साथ किस्सा शेयर करती दिखाई दे रही हैं।
शोभिता बताती हैं कि एक बार उनके पास रात में कास्टिंग कॉल आया था। शोभिता कहती हैं, “मुझे रात के 11:30 बजे ऑडिशन के लिए बुलाया गया। मुझे डर लग रहा था, लेकिन मैं ऑडिशन देने गई और मुझे बताया गया, ‘आपको कास्ट कर लिया गया है।’ मैं गोवा गई – थाईलैंड या ऑस्ट्रेलिया नहीं, गोवा। फिर भी मैं एक्साइटेड थी।”
View this post on Instagram
शोभिता ने अपनी स्टोरी खत्म करते हुए कहा, “फिर उन्होंने मेरी जगह एक कुत्ते को रख लिया। मैं दंग रह गई, लेकिन उन्होंने मुझे पूरे पैसे दिए इसलिए कोई बात नहीं।” बता दें, शोभिता मिस इंडिया 2013 में कई खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने ‘द नाइट मैनेजर’, ‘मेड इन हेवन’, ‘मंकी मैन’ जैसी कई सीरीज में काम किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved