
नई दिल्ली. कभी आपने देखा है कि कोई शख्स 1.80 करोड़ (1.80 crore) रुपये की कार (Car) खरीदे और उसे टैक्सी ( taxi) में लगा दे. शायद नहीं. लेकिन, चीन (China) में एक शख्स ने ऐसा ही किया. खास बात ये है कि आप जब इस शख्स का बिजनेस आइडिया (business idea) सुनेंगे तो वाकई हैरान रह जाएंगे और आप भी कहेंगे- वैसे ये आइडिया बुरा नहीं है. दरअसल, चीन में एक शख्स ने पहले मर्सिटीज मेबैक एस-480 (Mercedes Maybach S-480) कार खरीदी और अब वे इससे मोटा पैसा कमा रहा है. अब इस शख्स की कहानी काफी वायरल हो रही है.
एक दिन की कमाई 46 हजार रुपये
युआन सरनेम वाला ये शख्स लग्जरी राइड-हेलिंग का बिजनेस कर रहा है. इस शख्स ने पिछले साल 1 नवंबर को 1.55 मिलियन युआन (लगभग 1.80 करोड़ रुपये) में मेबैक कार खरीदी थी और फिर टैक्सी का काम शुरू किया था. हाल ही में उसी शख्स ने बताया कि उसने अपना दिन सुबह 6:45 बजे शुरू किया और पूरे दिन की राइड पूरी करके 4,000 युआन (करीब 46,000 रुपये) कमाए.
वो कह रहे हैं, ‘एक लग्जरी मेबैक राइड-हेलिंग कार चलाना न केवल मेरा काम है, बल्कि मेरी आजीविका भी है. अभी, मेबैक मॉडल को केवल बीजिंग और शंघाई में राइड-हेलिंग के लिए ही ऑर्डर किया जा सकता है. यह अनिश्चित है कि ये दूसरे शहरों में कब उपलब्ध होगा, इसलिए कृपया समझदारी से देखें.
EMI में खरीदी कार
रिपोर्ट के अनुसार, शख्स का कहना है कि उन्होंने 680,000 युआन (79.7 लाख रुपये) का डाउन पेमेंट किया था, जिसमें से 500,000 युआन (58.6 लाख रुपये) छह साल की उनकी बचत से इकट्ठे हुए थे. इसके बाद बाकी अमाउंट का पांच साल के लिए लोन लिया था. इसकी ईएमआई 14,466 युआन (1.7 लाख रुपये) थी.
हर महीने की सेविंग है एक लाख
युआन ने बताया कि वो एक महीने में करीब 40 राइड करते हैं और उनमें से कुछ ट्रिप का 5,000 युआन (लगभग 58,600 रुपये) भुगतान किया जाता है. शख्स का दावा है कि वो आरामदायक लाइफस्टाइल फॉलो करने के बाद हर महीने करीब 10,000 युआन (1.1 लाख रुपये) की बचत कर लेता है.
अपने खर्चे के बारे में युआन ने बताया कि ‘मेरे महीने का फ्यूल खर्च करीब 3,000 युआन (35,000 रुपये) है. मैं खाने पर 2,000 से 3,000 युआन (23,000 रुपये से 35,000 रुपये) और किराया पर 4,500 युआन (52,700 रुपये) खर्च करता हूं. मेरे पास अभी भी कुछ बचत बची हुई है. शख्स का कहना है कि सबसे अच्छी बात यह है कि मैं केवल 30 साल की उम्र में मेबैक चला सकता हूं और फिर भी हर महीने लगभग 10,000 युआन की बचत कर सकता हूं.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved