मुंबई। राजकुमार राव और वामिका गब्बी (Rajkumar Rao and Vamika Gabbi) की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ (Bhool Chook Maaph) की थिएटर रिलीज कैंसिल किए जाने के बाद अब कमल हासन में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ का ऑडियो लॉन्च पोस्टपोन कर दिया है। यह इवेंट चेन्नई में होना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान (Pakistan) के बीच जंग के हालातों को देखते हुए यह फैसला किया गया है।
कमल हासन ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि ‘आर्ट इंतजार कर सकती है, देश सबसे पहले है’। कमल हासन के इस फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। कमल हासन की यह फिल्म अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में है। मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एआर रहमान ने संगीत दिया है।
कैंसिल हुई थी इस फिल्म की रिलीज
कमल हासन ने जारी किए अपने बयान में कहा है कि अभी इस वक्त हम अपने देश के उन महिला और पुरुष जवानों के साथ खड़े हैं जो हमारे देश की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। मालूम हो कि हालातों को ध्यान में रखते हुए राजकुमार राव और वामिका गब्बी की 9 मई को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की थिएट्रिकल रिलीज भी मेकर्स ने कैंसिल कर दी थी। अब यह चर्चित फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। राजकुमार राव और वामिका गब्बी ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए फैंस को इस बारे में जानकारी दी। राजकुमार राव ने लिखा कि हाल में हुई घटनाओं और देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैडॉक फिल्म्स ने इस मूवी को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए एक्साइटेड थे, वो अब इसे घर बैठे अपने स्मार्ट टीवी पर अमेजन प्राइम वीडियो पर एन्जॉय कर पाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved