
वॉशिंगटन। अमेरिकी (America) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) कई बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच युद्ध (War) रुकवाया। हालांकि भारत सरकार ट्रंप के दावे को खारिज कर चुकी है और भारत का कहना है कि पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम (Cease Fire) की पहल हुई। हालांकि भारत द्वारा ट्रंप के दावे को खारिज किए जाने के बावजूद ट्रंप कई बार कह भारत-पाकिस्तान का युद्ध रुकवाने का श्रेय ले चुके हैं। अब अमेरिका के विदेश मंत्री (Foreign Minister) ने भी यही दावा किया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा है कि ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका। मंगलवार को व्हाइट हाउस में कैबिनेट की बैठक में ट्रंप की मौजूदगी में रुबियो ने कहा, ‘मैं यहां एक सूची देख रहा हूं। जिसमें आपके (राष्ट्रपति ट्रंप) नेतृत्व में, हमने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका और समाप्त किया। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और रवांडा के बीच शांति समझौता कराया। 12-दिवसीय युद्ध जो एक अमेरिकी ऑपरेशन के साथ समाप्त हुआ, जिसे दुनिया में सिर्फ हम ही कर सकते थे। उम्मीद है कि जल्द ही अज़रबैजान और आर्मेनिया के बीच शांति समझौता हो जाएगा। पूरे मध्य पूर्व और इसके बुनियादी ढांचे में अब सीरिया और लेबनान के कारण बदलाव की संभावना है। यह आपके नेतृत्व का सबूत है।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved