पटना। खबर बिहार के बेतिया से है जहां प्रेम प्रसंग (love affair) का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पांच बच्चो की मां एक महिला अपने प्रेमी संग फरार (Absconding with female lover) हो गई है। मामला शिकारपुर थाना के एक गांव से की 30 जून की है। महिला के पति ने शिकारपुर थाने में टूमन अंसारी पर पत्नी और एक बेटी को अगवा कर लेने का एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
महिला के प्रेमी संग भागने के समय उसका पति घर पर नहीं था। पति पंजाब में मजदूरी का काम करता है। मामले में महिला के पति ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौपा है। आवेदन में उसने बताया है कि उसकी शादी के 20 साल हो गए हैं। उसके पांच बच्चे भी हैं। वह पंजाब में मजदूरी का काम करता है। उसकी पत्नी रखही के पकहवा टोला निवासी टूमन अंसारी से फोन पर हमेशा बात करती थी। मना करने पर भी नहीं मानती थी।
पुलिस को दिए गए आवेदन में पति ने बताया है कि जब वह पंजाब में था तो उसकी बड़ी बेटी ने फोन कर बताया कि मां टूमन अंसारी के बाइक पर बैठकर भाग गई और सबसे छोटी बहन को भी साथ लेकर गई है। जानकारी मिलने पर वह पंजाब से नरकटियागंज आया और खोजबीन शुरू की। लेकिन, कई दिनों तक खोजबीन के बाद भी दोनों का कहीं अता-पता नहीं चल सका। उसके बाद पुलिस की शरण में आ गए। पति ने आवेदन में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर टूमन अंसारी और उसके घरवालों ने अपहरण कर लिया है।
इस मामले में शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। उसके बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गांव से आवश्यक जानकारी जुटा रही है। महिला के बच्चों से भी बात कर पुलिस जानकारी ले रही है। बच्चे मां को खोज लाने की गुहार लगा रहे हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved