img-fluid

‘तेजस्वी यादव की जान को खतरा, 4 बार मारने की कोशिश हुई’, राबड़ी देवी ने किया बड़ा दावा

July 25, 2025

पटना। बिहार (Bihar) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के आयोजन में अब कुछ ही महीनों का समय बाकी रह गया है। चुनाव के नजदीक आते ही सत्ताधारी दलों और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक घमासान चरम पर है। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में भी पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक देखने को मिली है। इस बीच अब शुक्रवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने ऐसा दावा कर दिया है जिससे हर कोई चौंक गया है। राबड़ी देवी ने अपने बेटे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की जान को खतरा (Danger to Life) होने की बात कही है।


राबड़ी देवी के इस चौंकाने वाले दावे की हर तरफ चर्चा हो रही है। शुक्रवार को पटना में राबड़ी देवी ने कहा है कि “तेजस्वी को जान का खतरा है। तेजस्वी यादव को चार बार मारने की कोशिश हुई थी। मारने की कोशिश हो रही है। साजिश कौन करेगा जेडीयू और बीजेपी को छोड़कर? वो लोग संस्कारहीन हैं। नाला का कीड़ा हैं।”

बिहार विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर लगातार हंगामा जारी है। तेजस्वी यादव की सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी दोनों से ही तीखी नोकझोंक हुई है। विधानसभा में बवाल को रोकने के लिए मार्शल्स को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा है।

Share:

  • जयपुर से उड़ा विमान हवा में ही बिगड़ा, एयर इंडिया के विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

    Fri Jul 25 , 2025
    जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से मुंबई (Mumbai) के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया (Air India) का विमान AI-612 तकनीकी खराबी (Technical Glitch) के कारण उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस लौट आया. यह विमान मुंबई के लिए उड़ा था लेकिन टेकऑफ के केवल 18 मिनट बाद ही उसमें तकनीकी दिक्कत सामने आई, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved