
वाशिंगटन। हमारे सौरमंडल (Solar system) में एक अनोखी चीज आई है, जिसे वैज्ञानिकों (Scientists) ने हाल ही में देखा है। इसका नाम रखा गया है – 3आई/एट्लस (3I/Atlus)। यह कोई आम धूमकेतु (Comet) नहीं है, बल्कि यह हमारे सौरमंडल (Solar system) के बाहर से आया है। अब तक ऐसी सिर्फ तीन ही चीजें हमारे सौरमंडल में देखी गई हैं।
वैज्ञानिकों ने इसे जुलाई की शुरुआत में चिली देश (Chile Country) की एक दूरबीन से देखा था। यह धूमकेतु बहुत तेज़ रफ्तार से सूरज की ओर बढ़ रहा है और यह 30 अक्टूबर को धरती के पास से गुजरेगा। यह धरती से लगभग 13 करोड़ मील दूर रहेगा, लेकिन फिर भी इसके आने से वैज्ञानिक काफी हैरान हैं।
धूमकेतु पर बड़ा दावा
शुरुआत में वैज्ञानिकों को लगा कि यह कोई चट्टान है, लेकिन बाद में पता चला कि यह एक बर्फ और धूल से बना धूमकेतु है। अब इस धूमकेतु को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवी लोएब ने कहा है कि यह धूमकेतु किसी एलियन यानी परग्रही सभ्यता की तकनीक हो सकती है। उन्होंने एक रिपोर्ट में लिखा है कि इसकी चाल और दिशा आम धूमकेतु जैसी नहीं है, इसलिए हो सकता है कि यह किसी समझदार सभ्यता की बनाई चीज हो।
हालांकि कई वैज्ञानिक इस बात से सहमत नहीं हैं और उनका कहना है कि यह सिर्फ एक प्राकृतिक धूमकेतु है। एवी लोएब ने भी कहा है कि उनका मकसद लोगों को सोचने पर मजबूर करना है, ताकि हम ब्रह्मांड के रहस्यों को और अच्छे से समझ सकें। इस रहस्यमयी धूमकेतु पर आने वाले समय में और गहराई से अध्ययन किया जाएगा। तब तक वैज्ञानिक इसकी हर हरकत पर नजर रख रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved