
जबलपुर। गढ़ा रामलीला के मंच पर गोस्वामी तुलसीदास का अवतरण दिवस मनाया गया। इसी के साथ रामलीला मंचन के लिए रिहर्सल का श्रीगणेश कर दिया गया। रामलीला समिति के संचालक अशोक मनोध्याय, अध्यक्ष राकेश पाठक, महामंत्री लोक राम कोरी मंच निर्देशक राजेश मिश्रा मोती शिवहरे एवं उपस्थित सदस्यों और कलाकारों ने गोस्वामीजी और उनकी महान कृति महाकाव्य श्रीरामचरितमानस का भक्तिभाव से पूजन अर्चन किया। संचालक मनोध्याय ने गोस्वामी तुलसीदास और श्रीरामचरितमानस की उपादेयता, प्रासंगिकता एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीला मंचन की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला। प्रथम चरण में परंपरागत गोस्वामीजी के कृतित्व , व्यक्तित्व पर आर एस कटारे, मोती शिवहरे, मुकेश मिश्रा, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी ने विचार व्यक्त किए। दूसरे चरण में व्यास माधव दुबे,सहव्यास राकेश मिश्रा, तबला वादक कान्हा मिश्रा ढोलक वादक संजू झारिया ने संगीतबद्ध चौपाईयों से रिहर्सल का श्रीगणेश किया।प्रचार मंत्री दिनेश मिश्रा, प्रहलाद बिल्थरे, मुन्ना लाल दुबे, शरद दुबे कुररिया, सीताराम दुबे,डा भूपेन्द्र उपाध्याय,राजेन्द्र प्यासी, भोलाराम खत्री, एडवोकेट अरूण दीक्षित,विजय नेमा, जितेन्द्र सोनी, आदेश दुबे शामिल हुए । निर्देशक राजेश मिश्रा ने समस्त कलाकारों एवं अभिनय करने के इच्छुक कलाकारों से नियमित रिहर्सल में उपस्थित रहने का आग्रह किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved