img-fluid

उत्तरप्रदेशः 50 हजार का इनामी बदमाश पन्ना यादव मुठभेड़ में ढेर

July 10, 2020

बहराइच। कानपुर में विकास दुबे के एनकाउंटर के रोज यूपी के बहराइच जिले में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को मार गिराया है। बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश पन्ना यादव को मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ में घटनास्थल पर पन्ना यादव गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी।
पन्ना यादव के खिलाफ गोरखपुर, महाराजगंज बाराबंकी,लखीमपुर खीरी, एवं आजमगढ़ में 3 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत थे। यह पूर्व में गोरखपुर जेल के जेलर के साथ मारपीट भी किया था एवं गोरखपुर जेल से भाग भी चुका था। मुठभेड़ के दौरान देशी राइफल 315 बोर, एक बंदूक और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पन्ना यादव के हमले के बाद आत्मरक्षा में गोली चलाई थी, जिसके बाद वह घायल हुआ था।

Share:

  • अज्ञात आरोपी पर 5 हजार रूपए का इनाम घोषित

    Fri Jul 10 , 2020
    करही (देवेंद्र सुराना )। खरगोन पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह चौहान ने हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी पर 5 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2018 को थाना बलवाड़ा में कैलाश पिता दयाराम हिरवे निवासी कोटवार खुर्द की सूचना पर थाने में मर्ग क्रमांक 6/2018 धारा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved