img-fluid

MP में किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2028 का विधानसभा चुनाव? दिग्विजय सिंह का आया बड़ा बयान, कमलनाथ को लेकर कही ये बात

November 11, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2028 को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि आगामी विस चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी की विचारधारा, किसानों की बिजली समस्या और मतादाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भी अपना बात रखी है।

कमलनाथ को बताया सीनियर लीडर
दरअसल, दीपावली ब्रेक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज से एक बार फिर अपनी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू करेंगे। इसके लिए वे मंगलवार को गुना पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि 2028 का विधानसभा चुनाव उमंग सिंघार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। वहीं कमलनाथ को लेकर उन्होंने कहा कि वे हमारे सीनियर लीडर है, मध्य प्रदेश में वर्चस्व रखते हैं।

आरिफ मसूद बोले- राहुल गांधी लेंगे फैसला
इस पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि इसको लेकर राहुल गांधी फैसला लेंगे। जीतू पटवारी और उमंग सिंघार को जिम्मेदारी दे रखी है, उन्हीं के नेतृत्व में होगा। आगे राहुल गांधी नेतृत्व को लेकर फैसला लेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने दिग्विजय के इस बयान पलटवार किया है।

बीजेपी ने दिग्विजय को बताया षड्यंत्रकारी नेता
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को देश का सबसे बड़ा षड्यंत्रकारी नेता बताया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय चने के झाड़ पर चढ़ाते है। दिग्विजय पतंग की डोर अपने हाथ में रखते हैं और जब मन करता है काट देते हैं। इसके अलावा रामेश्वर शर्मा ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को दिग्विजय सिंह से सावधान रहने की सलाह भी दी है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने कभी कांतिलाल भूरिया, जमुना देवी, सुभाष यादव को आगे नहीं बढ़ने दिया। जमुना देवी और सुभाष यादव को कभी मुख्यधारा में आगे नहीं आने दिया।

बयान से सियासी हलचल तेज
मध्य प्रदेश में साल 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए अब से दो वर्ष ही बचे है। कांग्रेस साल 2028 का विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ेगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इससे पहले ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। दिग्विजय सिंह के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई। दिग्गी के बयान पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी भी निशाना साधने में पीछे नहीं हट रही है।

Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved