img-fluid

पुतिन और ट्रंप की मुलाकात से पहले खुलासा, युद्ध में मारे गए रूस के सवा लाख सैनिक

August 13, 2025

डेस्क: बस अब से 2 दिन बाद यानी 15 अगस्त को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की अलास्का में मुलाकात होने जा रही है. ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच ये पहली मुलाकात होगी. इस बीच खबर आई है कि पिछले तीन से जारी इस युद्ध (War) में यूक्रेन (Ukraine) में 1 लाख 21 हजार 507 रूसी सैनिक मारे गए हैं.

रूसी स्वतंत्र मीडिया आउटलेट मेडियाजोना ने, बीबीसी रूसी सर्विस के साथ मिलकर सैनिकों के इन आंकड़ों की पहचान की पुष्टि की है. ये ताजा रिपोर्ट 24 फरवरी 2022 से 31 जुलाई 2025 के बीच की है. जुलाई की शुरुआत में पिछला अपडेट आने के बाद से, 2,353 और रूसी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.


  • रिपोर्ट में कहा गया है कि असली संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है क्योंकि ये डेटा अखबारों में छपी मौत की खबरों, रिश्तेदारों के सोशल मीडिया पोस्ट, स्मृति में लगाए गए पेड़ों, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट, और स्थानीय प्रशासन के बयानों जैसी खुली जानकारी पर आधारित है. मॉस्को और कीव दोनों ही अपने नुकसान के आधिकारिक आँकड़े बहुत कम जारी करते हैं. यूक्रेन का अनुमान है कि रूस के कुल हताहत 10 लाख से भी ज्यादा हो चुके हैं.

    रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए लोगों में 33,100 स्वयंसेवक, 18,000 जेल से भर्ती कैदी, और 13,300 जबरन भर्ती किए गए सैनिक शामिल हैं. इसके अलावा, 5,400 से ज्यादा अफसर भी मारे जा चुके हैं. यूक्रेन के युद्धबंदी मामलों के मुख्यालय का कहना है कि 12 जून तक, 1 लाख से ज्यादा रूसी परिवारों ने अपने लापता सैनिकों की जानकारी के लिए यूक्रेनी पहल से संपर्क किया है. 12 अगस्त तक, यूक्रेन की जनरल स्टाफ का अनुमान है कि रूस ने 10,65,220 सैनिक खोए हैं. ये आंकड़े ज़्यादातर पश्चिमी खुफिया एजेंसियों के अनुमान से मेल खाते हैं.

    Share:

  • हरियाणा: कांग्रेस ने 11 साल बाद किया जिला अध्यक्षों का ऐलान, हुड्डा का दिखा दबदबा

    Wed Aug 13 , 2025
    डेस्क: लंबी जद्दोजहद और प्रदेश में पार्टी के नेताओं के बीच जारी खींचतान के बीच कांग्रेस (Congress) ने हरियाणा के जिलों (Districts of Haryana) के 32 जिला अध्यक्षों (Presidents) के नामों का ऐलान किया है. इन नामों की घोषणा कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल (K.C. Venugopal) ने मंगलवार शाम को की. बता दें कि हरियाणा में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved