img-fluid

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ इस्तीफे के बाद से नहीं आ रहे नजर…. विपक्षी सांसद पूछ रहे सवाल

August 16, 2025

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति (Former Vice President) जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने पिछले महीने अचानक से इस्तीफा (Resignation) देकर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था, लेकिन सूत्रों ने वजह कोई और ही बताई थी। इसके बाद अटकलें लग रही थीं कि आने वाले समय में धनखड़ अपने इस्तीफे का असल कारण बता सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, बल्कि वह लंबे समय से दिखाई नहीं दिए। विपक्षी सांसद (Opposition MP) सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर जगदीप धनखड़ हैं कहां पर? उनकी सार्वजनिक उपस्थिति के बारे में पता क्यों नहीं चल रहा। लेकिन अब पत चल गया है कि आखिर वर्तमान समय में धनखड़ कहां हैं।


  • पू्र्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ वहीं हैं, जहां पहले थे। मतलब वे अभी उपराष्ट्रपति आवास में ही हैं। भले ही धनखड़ का कोई बयान सामने नहीं आ रहा हो और न ही वे दिखाई दिए हों, लेकिन वे वाइस प्रेसिडेंट एन्क्लेव में ही रह रहे हैं। राज्यसभा सचिवालय ने 6 अगस्त को कौस्तुभ सुधाकर भालेकर, जो धनखड़ के वरिष्ठ निजी सचिव थे, को पूर्व उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया है। धनखड़ पिछले साल अप्रैल महीने में ही चर्च रोड पर बने वाइस प्रेसिडेंट एन्क्लेव में शिफ्ट हुए थे। इसे सेंट्रल विस्टा रिडेवलेपमेंट प्रोजेक्ट के तहत उपराष्ट्रपति के रहने और उनके दफ्तर के लिए बनाया गया है।

    21 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद से ही चर्चा तेज हो गई थी कि जगदीप धनखड़ जल्द ही उपराष्ट्रपति आवास छोड़कर उन्हें मिलने वाले टाइप-8 बंगले में शिफ्ट हो सकते हैं। इसके लिए उन्होंने शिफ्टिंग के लिए तैयारियां भी शुरू कर दीं। हालांकि, अभी तक वे शिफ्ट नहीं हुए हैं और उपराष्ट्रपति आवास में ही रह रहे। धनखड़ उपराष्ट्रपति रहने की वजह से दिल्ली के लुटियंस जोन में टाइप-8 के सरकारी बंगले के हकदार हैं। यह बंगला काफी बड़ा है और सुप्रीम कोर्ट के जजों, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों, राष्ट्रीय दलों के प्रमुखों को दिया जाता है। आमतौर पर इसका क्षेत्रफल आठ हजार से साढ़े आठ हजार फीट तक होता है।

    बता दें कि शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल समेत कई नेता जगदीप धनखड़ कहां हैं, इस पर सवाल पूछ चुके हैं। संजय राउत ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखे लेटर में कहा था कि पूर्व उपराष्ट्रपति के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां हैं। उनका मौजूदा पता क्या है और उनका स्वास्थ्य कैसा है। इस बारे में कुछ भी साफ नहीं है। राज्यसभा के कुछ सदस्यों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन विफल रहे। इसके अलावा, कपिल सिब्बल ने कहा था कि उन्होंने लापता लेडीज फिल्म के बारे में तो सुना है, लेकिन लापता उपराष्ट्रपति के बारे में भी नहीं सुना। इस्तीफा दिए हुए कई दिन हो गए हैं, लेकिन पता नहीं कि वे कहां हैं।

    Share:

  • पाकिस्तान में MI-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत

    Sat Aug 16 , 2025
    इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa Province) में एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter Crash) हो गया। इस हादसे में 5 क्रू मेंबर्स की मौत (5 crew Members Died) हो गई। न्यूज एजेंसी एएफपी ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री के बयान का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। सीएम अली अमीन गंडापुर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved