
धनबाद। नाबालिग (Minor) के साथ दुष्कर्म (Rape) करने और उसे लेकर भागने के मामले में 22 साल की सजा काट रहे एक कैदी (Prisoner) ने आत्महत्या का प्रयास किया। कैदी की पहचान जितेंद्र रवानी (Jitendra Rawani) के तौर पर हुई है। इस घटना को अंजाम देने से पहले कैदी जितेंद्र ने अपनी हथेली पर आई लव यू बाबू (I Love You Babu) और एक संदेश भी लिखा। घटना के बाद जेल प्रशासन ने जितेंद्र को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, अस्पताल में जितेंद्र के परिजन भी पहुंचे हुए हैं। धनबाद मंडल कारा में सामने आई इस घटना ने सभी को चौंका दिया है। जितेंद्र ने अपने हाथ पर लिखे सुसाइड नोट में अपनी प्रेमिका को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved