img-fluid

सलमान खान-ऐश्वर्या से अभिषेक-करिश्मा तक, ब्रेकअप के बाद नहीं किया एक्स संग काम

September 03, 2025

मुंबई। बॉलीवुड में कई कपल्स (Bollywood Couples) ऐसे हैं जो ब्रेकअप के बाद दोबारा साथ काम करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जिन्होंने ब्रेकअप के बाद दोबारा किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया।

बॉलीवुड एक्टर्स
फिल्मों में कई बार को-स्टार्स कपल बन जाते हैं। हालांकि कुछ की जोड़ी सक्सेसफुल हो जाती है रियल लाइफ में, लेकिन कुछ के दिल टूट जाते हैं।

नहीं किया साथ काम
हालांकि कुछ ऐसे कपल भी हैं जिन्होंने ब्रेकअप के बाद दोबारा साथ काम नहीं किया है।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन



  • सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक समय पर रिलेशन में थे। दोनों ने साथ में फिल्म हम दिल दे चुके सनम भी की थी। हालांकि इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों के बीच काफी लड़ाई भी हुई थी। इसके बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया।

    अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर
    अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई टूट गई थी। दोनों ने पहले फिल्म हां मैंने भी प्यार किया में काम किया था। हालांकि सगाई टूटने के बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया।

    ऋतिक रोशन और कंगना रनौत
    ऋतिक रोशन और कंगना रनौत ने कृष 3 में साथ में काम किया था। कंगना का जावा था कि दोनों के बीच प्यार हो गया था। हालांकि ऋतिक ने कभी इस बात को नहीं माना। लेकिन कंगना ने उन्हें बेवकूफ एक्स तक कहा था। दोनों ने इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद कभी साथ काम नहीं किया।
    जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु

    जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने जिस्म फिल्म में काम किया था। दोनों कई साल तक साथ थे, लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया।
    विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय बच्चन

    विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय बच्चन भी एक्स पार्टनर रहे हैं। दोनों ने पहले क्यों हो गया ना फिल्म में साथ काम किया था। हालांकि ब्रेकअप के बाद इन दोनों ने भी कभी साथ काम नहीं किया।
    अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

    अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के रिलेशन की खबरें भी खूब आती थीं। दोनों ने मैं खिलाड़ी तू अनारी और धड़कन में काम किया था। हालांकि फिर जब दोनों के ब्रेकअप की खबर आई तो फिर दोनों ने दोबारा साथ काम नहीं किया।

    Share:

  • फिसड्डी शहर को गोद लेकर स्वच्छता में अव्वल बनाएगा इंदौर

    Wed Sep 3 , 2025
    इंदौर। अखिल भारतीय महापौर वार्षिक सभा (Annual Meeting) जो हरियाणा (Haryana) के करनाल में आयोजित की गई, उसमें महापौर (Mayor) पुष्यमित्रभार्गव (Pushyamitra Bhargava) भी मौजूद रहे और केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल खट्टर से कान्ह-सरस्वती नदी रीवर फ्रंट डवलपमेंट के लिए 671 करोड़ रुपए की केन्द्र से मंजूरी भी मांगी। वहीं केन्द्रीय मंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved