img-fluid

‘B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है’, केरल कांग्रेस के ट्वीट पर बवाल

September 05, 2025

पटना। बिहार (Bihar) की सियासत में इन दिनों हंगामा मचा हुआ है। केरल (Kerala) कांग्रेस (Congress) के एक ट्वीट (Tweet) ने बिहार में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। केरल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर बिहार की तुलना बीड़ी (Bidi) से करते हुए ‘B से बिहार, B से बीड़ी’ जिसके बाद बवाल मच गया। इस ट्वीट को लेकर बीजेपी (BJP) प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawala) ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर सीमा रेखा पार की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के बाद कांग्रेस ने बिहार की तुलना बीड़ी से की है। उन्होंने कहा, ‘क्या तेजस्वी यादव इसका समर्थन करते हैं? रेवंत रेड्डी से लेकर डीएमके और कांग्रेस तक, बिहार को लेकर उनकी नफरत साफ दिखाई देती है।’


JDU सांसद संजय कुमार झा ने लिखा, ‘कांग्रेस की एक और अत्यंत शर्मनाक हरकत! आपको बता दें कि B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है! B से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलने पर आपको मिर्ची लगती है। बिहार का मजाक बनाने की नीचता कर कांग्रेस ने न केवल बिहारवासियों का फिर से अपमान किया है, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास और लोकतंत्र का भी मजाक बनाया है।’ झा ने आगे लिखा कि यकीन मानिए, बिहार की महान जनता कांग्रेस द्वारा बार-बार किये जा रहे अपमान का करारा जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी, बीड़ी के धुएं से नहीं, वोट की चोट से।

Share:

  • जबलपुर के अस्पताल में जन्मा 5.2 किलो का बच्चा, मां बोली- 'हमारे घर आए भगवान गणेश'

    Fri Sep 5 , 2025
    जबलपुर। रानी दुर्गावती लेडी एल्गिन अस्पताल (Rani Durgavati Lady Elgin Hospital) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 34 वर्षीय महिला शुभांगी यादव (Shubhangi Yadav) ने 5.2 किलोग्राम वजनी स्वस्थ बेटे (Son) को जन्म (Birth) दिया है। बच्चे का जन्म ऑपरेशन से हुआ और उसका वजन देखकर डॉक्टर भी दंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved