img-fluid

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त खास, 24 नवंबर को मनेगी देव दीपावली, जानें पूजा विधि और महत्व

November 23, 2026

नई दिल्ली | कार्तिक पूर्णिमा(Kartik Purnima 2026) को लेकर इस साल लोगों के मन में तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है। कोई 23 नवंबर को (Purnima)पूर्णिमा मान रहा है तो कोई 24 नवंबर को स्नान और दान की तैयारी कर रहा है। ऐसे में पंचांग के अनुसार सही तारीख जानना जरूरी है ताकि व्रत पूजा और पवित्र स्नान Fasting, worship, and sacred bathing)का विधान उचित समय पर किया जा सके। साल 2026 में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मंगलवार 24 नवंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा तथा दीपदान करने का विशेष महत्व है।

कार्तिक पूर्णिमा 2026 की सही तारीख

द्रिक पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर 2026 की रात 11 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 24 नवंबर 2026 की रात 8 बजकर 23 मिनट पर होगा। चूंकि पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय 24 नवंबर को होगा इसलिए उदया तिथि के आधार पर इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन स्नान और दान करना शुभ माना गया है। इसलिए 23 नवंबर की बजाय 24 नवंबर को सुबह पवित्र स्नान और धार्मिक कार्य करने की तैयारी करें।

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान का शुभ मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान और दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त को विशेष महत्व दिया गया है। उपलब्ध पंचांग जानकारी के अनुसार 24 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 3 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं। शाम को चंद्रमा के दर्शन का समय 5 बजकर 1 मिनट बताया गया है। अलग-अलग शहरों में सूर्योदय और स्थानीय पंचांग के अनुसार समय में थोड़ा अंतर हो सकता है इसलिए अपने क्षेत्र के पंचांग से भी समय की पुष्टि कर लें।

कार्तिक पूर्णिमा पर क्यों किया जाता है दीपदान

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है। इसे देव दीपावली और त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इस विजय की खुशी में देवताओं ने दीपावली मनाई थी। इसी मान्यता के कारण इस दिन मंदिरों नदी घाटों और घरों में दीप जलाने की परंपरा है। खासतौर पर वाराणसी में देव दीपावली का उत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाता है और घाटों को दीपों से सजाया जाता है।

कैसे करें कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। मान्यता के अनुसार गंगा या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है। यदि नदी तक जाना संभव नहीं है तो घर पर स्नान के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर भी स्नान किया जा सकता है। इसके बाद साफ कपड़े पहनकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। भगवान को फूल फल और मिठाई अर्पित करें। अपनी श्रद्धा के अनुसार जरूरतमंदों को अनाज भोजन कपड़े या धन का दान करें।


  • शाम के समय घर के मंदिर और तुलसी के पास दीपक जलाएं। संभव हो तो मंदिर या नदी के किनारे दीपदान भी करें। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है तथा परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

    कार्तिक पूर्णिमा का महत्व केवल हिंदू धर्म तक सीमित नहीं है। सिख धर्म में भी यह दिन विशेष है क्योंकि इसी दिन गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाता है। इस तरह 24 नवंबर का दिन धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक परंपराओं के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved