img-fluid

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्तकी का अचानक भारत दौरा रद्द, जानिए वजह

September 07, 2025

काबुल । अफगानिस्तान के विदेश मंत्री (Foreign Minister of Afghanistan) आमिर खान मुत्तकी (Amir khan muttaqi) की इस महीने प्रस्तावित भारत यात्रा रद्द हो गई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN) के प्रतिबंधों के तहत उन पर लगे मौजूदा यात्रा प्रतिबंध के मद्देनजर यह यात्रा रद्द कर दी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए छूट नहीं मिलने के कारण यात्रा स्थगित कर दी गई।

यदि यह यात्रा होती, तो अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने के बाद यह उस देश से भारत की पहली मंत्रिस्तरीय यात्रा होती। सभी प्रमुख तालिबान नेताओं के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रतिबंध है तथा उन्हें विदेश यात्राओं के लिए छूट प्राप्त करने की आवश्यकता है।



विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से जब साप्ताहिक मीडिया वार्ता में मुत्तकी की प्रस्तावित भारत यात्रा की खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, अफगानिस्तान के लोगों के साथ हमारे दीर्घकालिक संबंध हैं। भारत अफगान लोगों की आकांक्षाओं और विकासात्मक आवश्यकताओं का समर्थन करता रहेगा।”

जायसवाल ने कहा, “हम अफ़ग़ान अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। अगर इस बारे में कोई अपडेट होगा, तो हम उसे आपके साथ साझा करेंगे।” विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 15 मई को मुत्तकी से फोन पर बातचीत की थी। तालिबान के सत्ता में आने के बाद से यह दोनों देशों के बीच उच्चतम स्तर का संपर्क था।

भारत ने अब तक तालिबान प्रशासन को मान्यता नहीं दी है और वह काबुल में एक वास्तविक समावेशी सरकार के गठन की वकालत कर रहा है।

Share:

  • बिहार के कजरा में बनी देश की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना, CM नीतीश करेंगे बिजली घर का उद्घाटन

    Sun Sep 7 , 2025
    पटना । बिहार (Bihar) में लखीसराय (Lakhisarai) के कजरा में देश का सबसे बड़ा बैट्री आधारित सोलर बिजली घर (Solar power house) बनकर तैयार हो गया है। इसी महीने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे। बिहार की यह पहली बिजली घर परियोजना है जो समय से पहले बनकर तैयार हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved