Sayaraमुंबई। मोहित सुरी (Mohit Suri) की फिल्म सैयारा (Sayara) 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। सिनेमाघरों से कई वीडियो आए थे जिसमें फैंस फिल्म को देखकर बुरी तरह रोते नजर आए थे। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अगर आप ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे तो अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को अब आप नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।
फिल्म में नजर आए थे ये सितारे
सैयारा एक मॉडर्न डे रोमांटिक फिल्म है। फिल्म में प्यार, अलग होने का दर्द और दोनों किरदारों की स्ट्रगल दिखाई गई थी। अहान पांडे ने फिल्म में कृष कपूर का किरदार निभाया था। वहीं, अनीत पड्डा ने फिल्म में वाणी बत्रा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में गीता अग्रवाल, वरुण बडोला, राजेश कुमार और आलम खान जैसे एक्टर्स नजर आए थे।
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग
इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म ने देश और दुनियाभर में 550 करोड़ के आकड़े को पार कर लिया है। इस फिल्म को मोहित सुरी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म के लेखक संकल्प सदन और रोहन शंकर हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved