मुंबई। ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म कांतारा (Kantara) को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला था। अब इसका प्रीक्वल कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 खबरों में बनी हुई है। पहली फिल्म कोला, देव पर आधारित थी। विजय किरगंदूर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने लिखा और डायरेक्ट कर रहे हैं। अब इस फिल्म की कहानी से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है ये फिल्म करीब ढाई घंटे लंबी होगी, दैवीय शक्ति पर बेस्ड होगी।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी के बारे में अमेरिकी टिकटिंग ऐप Fandango पर हुआ है। वेबसाइट के अनुसार, कांतारा: चैप्टर 1 की कहानी 2 घंटे 45 मिनट लंबी होने वाली है और यह ऑडियंस को 300 ईस्वी में कदंब वंश के शासनकाल में ले जाएगी। फिल्म की कहानी बनवासी के रहस्यमयी जंगलों में स्थापित है, जहां दैवीय शक्तियों की शुरुआत होगी।
ऋषभ शेट्टी इस बार एक नागा साधु के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका किरदार इंसानों और दैवीय शक्तियों के बीच सेतु का काम करेगा। फिल्म प्राचीन रस्मों, अलौकिक शक्तियों और जनजातीय संघर्षों का ऐसा संगम दिखाने जा रही है जो फिल्मों में अब तक नहीं देखा गया। कांतारा के पहले भाग ने जहां विश्वभर में लगभग 407।82 करोड़ की कमाई की थी, वहीं प्रीक्वल से उम्मीदें और भी ज्यादा हैं। इस फिल्म का संगीत बी। अजननीश लोकनाथ ने तैयार किया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंथ, गुलशन देवैया, जयराम और राकेश पूजारी भी नज़र आएंगे। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved