भोपाल। प्रदेश कांग्रेस ने मप्र सरकार द्वारा आयुष मंत्रालय के सहयोग से लोगों को कोरोना से बचने के लिए वितरित कराए गए काढ़ा वितरण पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने मांग की है सरकार ने पांच करोड़ लोगों को काढ़ा वितरित करने का दावा किया है, लेकिन सरकार को सूची जारी करना चाहि। कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से जनता का तीसरा सवाल पूछते हुये,त्रिकुट काढा वितरण की जानकारी एवं हितग्राहियों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस ने कहा है कि आपने 1करोड़ से 5करोड़ तक त्रिकूट काढा पैकेट बांटने का दावा किया है। जबकि प्रदेश में जिससे भी पूछो वह कहता है नहीं मिला। कांग्रेस ने याद दिलाया कि कमलनाथ जी ने आपके ऋण माफी पर सवाल उठाते ही किसानों की सूची ट्रक से आपके घर भेज दी थी। अब प्रदेश कह रहा है कि काढा वितरण एक घोटाला है तो क्या आप पांच करोड़ काढ़ा प्राप्त करने वालों की सूची जारी करेंगे? 5करोड़ पैकेट बांटने के लिये उन्होंने कितने लोगों की ड्यूटी लगाई पहले उनकी ही सूची जारी कर दें।
उपचुनाव पर कोरोना का साया भोपाल। मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण अब 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को भी प्रभावित कर सकता है। कांग्रेस ने आशंका जताई है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण का डर दिखाकर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को टाला जा सकता है। ग्वालियर-चंबल अंचल में बढ़ […]
भोपाल। विधानसभा चुनाव में पशु पालकों को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस ने एक बड़ा एलान किया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार आने के बाद हम भी छत्तीसगढ़ सरकार की तर्ज पर पशु पालकों से गोबर खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में 1 हजार […]
मुख्यमंत्री ने कहा पन्ना में बंद न हो हीरा खदान भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में तेंदुए के जरिए पर्यटकों को आकर्षि किया जाए। इसके लिए तेंदुआ रिजर्व बनाया जा सकता है। इसकी संभावना ओंकारेश्वर क्षेत्र में है। मुख्यमंत्री आज सुबह वन्य प्राणि बोर्ड की बैठक को संबोधित कर रहे […]
केन्द्रीय मंत्री ने देखा ग्वालियर टूरिज्म प्लान का प्रजेण्टेशन, आठ बिंदुओं पर एक माह में प्लान को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश भोपाल। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र (National and International Tourist Map) पर ग्वालियर के पर्यटन (Gwalior Tourism) को उभारने के लिए टूरिज्म प्लान को इस प्रकार से अंतिम रूप दें, जिससे देश-विदेश […]