img-fluid

Asia Cup 2025 Points Table: भारत के साथ श्रीलंका ने जमाया नंबर-1 पर कब्जा; 2 टीमें नहीं खोल पाईं खाता

September 19, 2025

नई दिल्‍ली । श्रीलंका (Sri Lanka)ने अफगानिस्तान (Afghanistan)को 6 विकेट से धूल चटाकर एशिया कप 2025(Asia Cup 2025) में जीत की हैट्रिक(A hat trick of victories) लगाई। इस जीत के साथ श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज का अंत पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर रहते हुए किया। ग्रुप-बी में श्रीलंका के बाद बांग्लादेश दूसरे पायदान पर रहा। इन दोनों टीमों ने एशिया कप के अगले चरण यानी सुपर-4 के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान की टीमें अगले राउंड में पहुंचने में कामयाब रही। ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में भारत का एकतरफा राज है। आईए एक नजर एशिया कप 2025 की पॉइंट्स टेबल पर डालते हैं-

एशिया कप 2025 ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल


  • एशिया कप 2025 ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका जीत की हैट्रिक लगाकर नंबर-1 पर है। वहीं बांग्लादेश तीन में से दो मैच जीतकर दूसरे पायदान पर है। बांग्लादेश को एकमात्र हार श्रीलंका के हाथों मिली। वहीं अफगानिस्तान तीन में से दो हार के साथ तीसरे पायदान पर रहा। अफगानिस्तान को श्रीलंका से पहले बांग्लादेश ने हराया था। वहीं ग्रुप की चौथी टीम हॉन्ग कॉन्ग एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं रही।

    टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
    श्रीलंका 3 3 0 0 0 6 1.278
    बांग्लादेश 3 2 1 0 0 4 -0.27
    अफगानिस्तान 3 1 2 0 0 2 1.241
    हॉन्ग कॉन्ग 3 0 3 0 0 0 -2.151

    एशिया कप 2025 ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल

    बात ग्रुप-ए की करें तो यहां से भारत और पाकिस्तान की टीमों ने सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत ने अभी तक खेले दोनों मुकाबले एकतरफा जीते हैं, जिस वजह से टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ करो या मरो मैच में जीत दर्ज कर सुपर-4 का टिकट हासिल किया। पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में 3 में से 2 मैच जीतने में कामयाब रहा। उन्हें एकमात्र हार भारत से मिली। टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज का आज आखिरी मैच ओमान के खिलाफ है। ग्रुप- ए में यूएई ने तीन में से एक मैच जीता, वहीं ओमान अभी तक खाता नहीं खोल पाया है।

    टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
    इंडिया 2 2 0 0 0 4 4.793
    पाकिस्तान 3 2 1 0 0 4 1.79
    यूएई 3 1 2 0 0 2 -1.984
    ओमान 2 0 2 0 0 0 -3.375

    Share:

  • एक किस्त के लिए खौफनाक वारदात, MP में बैंककर्मियों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर फेंका गर्म पानी

    Fri Sep 19 , 2025
    नई दिल्‍ली । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)में सतना जिले (Satna district)के नागौद कस्बे(Nagod town) से कर्ज वसूली को लेकर फाइनेंस कंपनी(finance company) के कर्मचारियों द्वारा की गई बर्बरता सामने आई है। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के इन कर्मचारियों पर आरोप है कि किस्त ना चुका पाने पर उन्होंने एक व्यवसायी और उसके बेटे पर खौलता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved