
संत नगर। फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कामना को लेकर यहां के अनेक सामाजिक, व्यापारिक तथा धार्मिक संगठनों द्वारा प्रार्थनाएं की जा रही है। इन संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा आम जनता से भी अपील की जा रही है कि कोरोनावायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के साथ मास्क पहनने व शासन के लाक डाउन नियमों का सख्ती से पालन करें।
बोरवन क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी ने अपने बयान में कहा है कि स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यवारण जागरूकता, पोलियो अभियान में विज्ञापनों द्वारा देश को जागरूक करने में अमिताभ अतुलनीय योगदान रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि इतनी सावधानी रखने वाले शक्स भी संक्रमण के चपेट में आ रहे हैं तो हमे कितनी अधिक सावधानी व सतर्कता बरतनी चाहिए। संत नगर की सर्वाधिक सदस्यों वाली सामाजिक संस्था पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव माधू चांदवानी ने भी सभी व्यापारियों व नागरिकों से अपील की है कि व्यापार के दौरान दुकान पर सोशल डिस्टेंस कायम रखें तथा दुकान के कर्मचारियों व ग्राहक को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की प्रेरणा दें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved