मुंबई। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को इस वक्त कई सारे प्रोजेक्ट्स हाथ लगे हैं, जो आने वाले वक्त में बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा देंगी।
प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजाया है। प्रियंका ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इस वक्त प्रियंका के हाथ कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं, जो आने वाले वक्त में बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा देंगी।
प्रियंका चोपड़ा की साल 2023 में रिलीज में हुई फिल्म ‘सिटाडेल’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया। मूवी में एक्ट्रेस को जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा गया था। ऐसे में हर किसी को अब ‘सिटाडेल’ के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। हलांकि, इसका ‘सिटाडेल’ का सेकेंट पार्ट थोड़ा डिले चल रहा है। इसके 2026 में रिलीज होने की खबरें हैं।
द ब्लफ
प्रियंका की ‘द ब्लफ’ की शूटिंग पूरी हो गई है। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग की झलक शेयर की थी। ये फिल्म फिलहाल फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में हैं। फिल्म को Frank E. Flowers डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में कार्ल अर्बन भी अहम रोल में नजर आएंगे। ‘द ब्लफ’ की भी रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं हुई है।
SSMB29
एसएसएमबी29 मूवी को एसएस राजामौली बना रहे हैं। इसमें प्रियंका के अपोजिट महेश बाबू लीड रोल में हैं। ये एक जंगल एडवेंचर फिल्म बताई जा रही है, जिसके लिए शूटिंग हैदराबाद, ओडिशा, केन्या और दक्षिण अफ्रीका में हुई है। प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये फीस लेने की खबरें हैं, जिससे वो भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं। फिलहाल रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं है।
जजमेंट डे
प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी अमेरिकी कॉमेडी फिल्म, ‘जजमेंट डे’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिल्म को निकोलस स्टोलर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें जैक एफ्रॉन और विल फेरेल, रेजिना हॉल, जिमी टैट्रो, बिली आइचनर जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।
कृष 4
कृष 4 को ऋतिक रोशन डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी। कृष 4 में ऋतिक ही मेन लीड एक्टर का रोल प्ले करेंगे। फिल्म एक इंटरनेशनल लेवल की एक्शन साइंस फिक्शन होगी। रिपोर्ट की मानें तो मूवी में ऋतिक ट्रिपल रोल निभाते दिखएंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved