img-fluid

टोपी वालों ने नहीं दिया वोट… नितेश राणे के विवादित बयान से सियासी बवाल

September 26, 2025

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मंत्री नितेश राणे (Nitesh Rane) ने बुधवार को एक बार फिर मुसलमानों (Muslims) को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाली महायुति सरकार एक हिंदुत्ववादी सरकार (Hindutva Government) है. यह सरकार हिंदु के वोटों से चुनी गई है. किसी भी मुसलमान ने पार्टी को वोट नहीं दिया है. मंत्री राणे ने यह विवादित बयान मानखुर्द क्षेत्र में एक दुर्गा पंडाल के दौरे के दौरान दिया. राणे ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ऐसा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


  • मंत्री ने मुसलमानों की ओर स्पष्ट इशारा करते हुए कहा, “महाराष्ट्र की यह सरकार हिंदू वोटों के समर्थन से चुनी गई है. जो लोग टोपी पहनते हैं, उन्होंने पार्टी को एक भी वोट नहीं दिया.” बीजेपी नेता ने मुसलमानों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप अपने त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं और हम अपने मनाएंगे. हमारी तरफ आंख उठाकर मत देखिए. उन्होंने कहा कि हम मुंबई का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेंगे. मंत्री राणे ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति त्योहार मनाने के लिए अनुमति चाहता है, तो वह सरकार से सीधे संपर्क कर सकता है. सरकार की तरफ से उसे शीर्घ अनुमति दे दी जाएगी.

    Share:

  • एशिया कप के फाइनल में होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, बांग्लादेश की उम्मीदें ध्वस्त

    Fri Sep 26 , 2025
    दुबई. बांग्लादेश ( Bangladesh) और पाकिस्तान (Pakistan) की टक्कर हुई. दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए सुपर-चार (Super-four) के इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश पर 11 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही पाकिस्तानी टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब 28 सितंबर (रविवार) को होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved