img-fluid

केएल राहुल इस मामले में बने नंबर-1, इंग्लैंड के बल्लेबाज को छोड़ा पीछे

October 03, 2025

डेस्क: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने इंग्लैंड (England) के बाद अब वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ भी शानदार पारी खेली. इंग्लैंड की धरती पर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाले इस बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच (Test Match) की पहली पारी में एक नया रिकॉर्ड (Record) अपने नाम कर लिया. इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के ओपनर को पीछे छोड़ दिया. केएल राहुल ने इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शतक ठोके थे. अब वो इसी फॉर्म को आगे बढ़ाते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में भी शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया.


  • भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में एक बार फिर बेहतरीन पारी खेली. इस दौरान वो साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को पीछे छोड़ दिया. केएल राहुल ने ये उपलब्धि इस साल खेले अपने 7वें मैच में हासिल की. इस दौरान उन्होंने 7 टेस्ट मैचों की 13 पारियों में 50.91 की औसत से 612* रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक ठोके. टीम इंडिया के दूसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं.

    वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान केएल राहुल ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उन्होंने इस साल 612 बनाने के साथ ही एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अपने साल 2017 के रिकॉर्ड से बस कुछ ही रन दूर हैं. केएल राहुल ने साल 2017 में 14 पारियों में 633 रन बनाए थे. साल 2016 में उन्होंने 9 पारियों में 539 रन बनाए थे, जबकि साल 2024 में उन्होंने 16 पारियों में 493 रन ठोके थे.

    Share:

  • Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर फरहाना ने तोड़ी सारी हदें, भड़के सलमान

    Fri Oct 3 , 2025
    मुंबई। बिग बॉस (Bigg Boss 19) का घर हमेशा से ही ड्रामा और कॉन्ट्रोवर्सी (Controversy) का अड्डा रहा है, और इस बार लाइमलाइट में हैं कश्मीर की ग्लैमरस कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt). शो की शुरुआत में उनका गेम थोड़ा वीक दिखा और फैंडम भी कमज़ोर रहा, जिसकी वजह से वे बाहर हो गईं. लेकिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved