img-fluid

महागठबंधन के Dy CM फेस वाले फैसले पर भड़की AIMIM, ओवैसी बोले- क्‍या 18% वाला दरी बिछावन मंत्री बनेगा?

October 24, 2025

नई दिल्ली । बिहार (Bihar) में विपक्षी महागठबंधन द्वारा राजद नेता और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को मुख्यमंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) को उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) का चेहरा बनाए जाने पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने तंज कसा है और कहा है कि अगर 2% वाला डिप्टी CM बनेगा और 13% वाला CM तो 18 फीसदी वाला क्या दरी बिछावन मंत्री बनेगा? उत्तर प्रदेश AIMIM के अध्यक्ष शौकत अली ने सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी की है।

उन्होंने लिखा है, “2% वाला उपमुख्यमंत्री, 13% वाला मुख्यमन्त्री, 18% वाला दरी बिछावन मन्त्री, जब हम कुछ कहेंगे तो बोलेंगे अब्दुल तू चुप बैठ वरना बीजेपी आ जायेगी।” उनकी यह टिप्पणी सबसे बड़ी आबादी वाले मुस्लिम समुदाय से किसी चेहरे को डिप्टी सीएम फेस नहीं बनाने पर आई है। बिहार में मुस्लिमों की आबादी करीब 17.7 फीसदी है। 11 सीटों पर तो उसकी आबादी 40 फीसदी है।इसके अलावा राज्य की 47 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। शौकत ने मुस्लिमों को भाजपा का भय दिखाए जाने की भी उल्लेख किया है कि अगर तुम बोलोगे तो BJP आ जाएगी।

समाज के अन्य वर्गों से भी उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे
बता दें कि महागठबंधन ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी यादव को औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। राजधानी पटना के होटल मौर्या में आयोजित महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव के नाम की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि सहनी के अलावा समाज के अन्य वर्गों से भी उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे, हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर उसमें कितने उप मुख्यमंत्री होंगे।


सहनी निषाद जाति से आते हैं
समर्थकों के बीच ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से मशहूर सहनी निषाद जाति से आते हैं। निषाद बिहार में अति पिछड़े वर्ग की श्रेणी में आते हैं। इस मौके पर गहलोत ने राजद नेता तेजस्वी की तारीफ करते हुए कहा, “तेजस्वी एक नौजवान हैं, जिनका लंबा भविष्य है। जनता हमेशा उन्हीं के साथ रहती है जिनमें प्रतिबद्धता और ईमानदारी होती है। पिछली बार इन्होंने जो रोजगार के वादे किए थे, उन्हें निभाने की दिशा में काम किया।”

गहलोत ने और क्या कहा?
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के हालात गंभीर हैं और लोग चिंतित हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा स्थिति को लेकर हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह तय करे कि देश आगे किस राह पर बढ़ेगा। उन्होंने कहा, “बिहार के चुनाव पर पूरे देश की नजर है। बेरोजगारी हो या अन्य मुद्दे, छात्र, युवा और किसान सभी चिंतित हैं। लोग बदलाव चाहते हैं।”

गहलोत का कहना था, “हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है। लोकतंत्र का मुखौटा रह गया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिलीं, लेकिन तेजस्वी यादव ने उस वक्त भी शानदार प्रदर्शन किया था।” उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जी और इन्होंने (तेजस्वी) ने मिलकर जो यात्रा (वोटर अधिकार यात्रा) की थी उसका बहुत असर हुआ है।आने वाले वक़्त में राहुल जी भी आएंगे और प्रियंका जी भी बिहार आएंगी।” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को यह स्पष्ट करने चुनौती दी कि मुख्यमंत्री पद के लिए उसका चेहरा कौन है?

Share:

  • ASEAN समिट में शामिल होने के लिए मलेशिया नहीं जाएंगे PM मोदी, वर्चुअली करेंगे संबोधित

    Fri Oct 24 , 2025
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आसियान समिट (ASEAN Summit) में हिस्सा लेने के लिए मलेशिया (Malaysia.) नहीं जा रहे हैं। खुद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Malaysian Prime Minister Anwar Ibrahim.) ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने गुरुवार सुबह ही पोस्ट करके लिखा है कि पीएम नरेंद्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved