img-fluid

केरल के इडुक्की में भूस्खलन से बड़ा हादसा, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

October 26, 2025

इडुक्की। केरल (Kerala) के पहाड़ी जिले इडुक्की (Idukki) में शनिवार रात एक भूस्खलन (Landslide) ने तबाही मचा दी। हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत (Dead) हो गई, जबकि उसकी पत्नी (Wife) गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गई। घटना अदिमाली के मन्नमकंदम इलाके में हुई, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग NH-85 के चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ की मिट्टी ढह गई और कम से कम आठ घर जमींदोज हो गए। मृतक की पहचान लक्षमवीडु उन्नाथी के बीजू (48) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी संध्या घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस के अनुसार, कॉलोनी में कुल 22 घर थे। भूस्खलन का खतरा देखते हुए शनिवार शाम सभी परिवारों को राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया था। हालांकि, बीजू और संध्या रात में घर लौट आए ताकि कुछ जरूरी सामान और खाना तैयार कर सकें। अदिमाली ब्लॉक पंचायत सदस्य कृष्णमूर्ति ने बताया कि जब वे घर के अंदर थे, तभी रात करीब 10.30 बजे पहाड़ की मिट्टी खिसक गई और आठ घर पूरी तरह दब गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू सर्विस को सूचना दी। इसके बाद पांच घंटे तक चला बचाव अभियान चलाया गया। बीजू और संध्या को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन बीजू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कृष्णमूर्ति ने बताया कि संध्या को पहले अदिमाली के अस्पताल में भर्ती किया गया था, बाद में उन्हें अलुवा अस्पताल शिफ्ट किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

Share:

  • ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ करने वाले को रासुका में निरुद्ध करने की तैयारी

    Sun Oct 26 , 2025
    इंदौर। ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ कर इंदौर के नाम को पूरे देश में कलंकित कर देने वाले आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरुद्ध करने की तैयारी की जा रही है। इंदौर में महिला विश्व कप क्रिकेट मैच खेलने के लिए आई ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम की दो महिला खिलाडिय़ों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved