मुंबई। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के शनिवार वाले वीकेंड वार पर सलमान खान ने अभिषेक बजाज (Salman Khan and Abhishek Bajaj) की तरफ इशारा करते हुए उनकी एक्स वाइफ का ज़िक्र किया था। सलमान ने बोला कि जो लोग तान्या की बाहर की बातें सुनकर हंस रहे हैं उनके बारे में उनकी वाइफ, एक्स वाइफ भी बहुत कुछ बोल रही हैं। इसके बाद अभिषेक बजाज थोड़े निराश नजर आए। उन्होंने अश्नूर के सामने अपनी एक्स वाइफ को लेकर कहा भी कि वो शो में ना आ जाए। लेकिन अब लगता है मेकर्स इस सीजन को कुछ ज्यादा ही मजेदार बनाना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स अभिषेक बजाज की वाइफ आकांक्षा जिंदल को शो में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
अभिषेक और आकांक्षा लव स्टोरी
बता दें, हाल में आकांक्षा जिंदल ने एक इंटरव्यू दिया था। उन्होंने विकी लालवानी के साथ बातचीत में अभिषेक के साथ अपनी पहली मुलाकात और लवस्टोरी के बारे में बताया था। आकांक्षा ने बताया था कि दोनों की लव स्टोरी एक स्कूल रीयूनियन के बाद शुरू हुई। दोनों ने करीब 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली। शादी के बाद आकांक्षा पर कई पाबंदियां लगाईं गई। उन्हें पसंद का पहनावा और करियर बनाने की इजाजद नहीं दी गई थी। अभिषेक पर धोखा देने का भी आरोप लगा। डेढ़ साल बाद ये शादी टूट गई। अब आकांक्षा शो में आ सकती हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved