
नई दिल्ली। विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में 1.5 फीसदी की वृद्धि की गई है। एटीएफ की कीमत में पिछले 6 हफ्तों में ये चौथी बढ़ोतरी है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में एटीएफ की कीमत 635.47 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़कर 42,628.28 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले एक जून को एटीएफ की कीमत में 56.6 फीसदी यानी 12,126.75 रुपये प्रति किलोलीटर की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई थी। उसके बाद 16 जून को इसके दाम में 5,494.5 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 16.3 फीसदी और एक जुलाई को 2,922.94 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 7.48 फीसदी का इजाफा हुआ था।
उल्लेखनीय है कि एटीएफ की कीमत हर महीने की पहली और 16 तारीख को बदलाव किया जाता है। विमान ईंधन की कीमत तय करने के लिए पिछले पखवाड़े में मुद्रा विनिमय दर और अंतरराष्ट्रीय कीमतों के औसत का फॉर्मूला अपनाया जाता है। (एजेन्सी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved