img-fluid

माइकल जैक्सन की बायोपिक का टीजर देख सब रह गए दंग, चाचा का किरदार निभाएंगे जाफर जैक्सन

November 07, 2025

डेस्क। दुनिया के सबसे मशहूर डांसर में से एक माइकल जैक्सन (Michael Jackson) की बायोपिक (Biopic) ‘माइकल’ का टीजर रिलीज (Teaser Release) हो गया है। 06 नवंबर को रिलीज हुए इस टीजर में उनका किरदार जाफर जैक्सन (Jaafar Jackson) निभा रहे हैं। जाफर जैक्सन, माइकल जैक्सन से सगे भतीजे (Nephew) हैं। इस बायोपिक में कोलमैन डोमिंगो, निया लॉन्ग और माइल्स टेलर जैसे कलाकार अदाकारी करते नजर आएंगे।

एक मिनट लंबे टीजर में माइकल जैक्सन की झलक देखने को मिलती है। क्विंस जोन्स रिकॉर्डिंग स्टूडियो में माइकल जैक्सन के साथ हैं। टीजर में माइकल जैक्सन की पूरी जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया जाता है। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘माइकल’ का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया है। इसके लेखक जॉन लोगन हैं।


टीजर में दिखाया गया है कि माइकल जैक्सन के रूप में जाफर जैक्सन स्टेज पर जबरदस्त डांस करते हैं। वह लोगों से बिल्कुल माइकल जैक्सन की आवाज में बात करते हैं। जाफर की अदाकारी देखकर कई बार लगता है कि वह माइकल जैक्सन ही हैं। टीजर देखकर कई फैंस हैरान हैं।

फिल्म ‘माइकल’ दुनिया के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक की जिंदगी के अनछुए पहलुओं को दिखाने का वादा करती है। यह फिल्म बताएगी कि कैसे माइकल जैक्सन इतने महान कलाकार बन गए। दर्शक उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें माइकल जैक्सन के सबसे मशहूर परफॉर्मेंस की झलक दिखेगी। फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share:

  • रिपोर्ट में दावा :पाकिस्तानी जनरल मुनीर बेच रहे हैं सेना के जवान?

    Fri Nov 7 , 2025
    इस्‍लामाबाद। पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) से हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसपर शायद आपको भी यकीन ना हो। हाल ही में पाकिस्तान (Pakistan) की एक जानी-मानी पत्रकार ने दावा किया है कि पाकिस्तान की सेना को पैसों के बदले बिक्री पर रख दिया गया है। पत्रकार का दावा है कि पाकिस्तान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved