img-fluid

रोहित शेट्टी के सामने गौरव खन्ना से भिड़ गए अमाल मलिक, एक्टर पर लगाया बड़ा आरोप

November 15, 2025

डेस्क। सलमान खान (Salman Khan) की जगह पर बिग बॉस 19 को डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) होस्ट करेंगे। अपकमिंग एपिसोड क एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें रोहित के सामने ही प्रतियोगी गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और अमाल मलिक (Amaal Mallik) बहस करते दिखे।


रोहित शेट्टी ‘बिग बॉस 19’ वीकएंड का वार को होस्ट करेंगे क्योंकि सलमान खान ‘दबंग टूर’ पर कतर गए हैं। एक प्रोमो वीडियो में रोहित शेट्टी ने टीवी एक्टर गौरव खन्ना से सवाल किया कि रियलिटी शो की शुरुआत में वह रियल थे या अब असली इमेज दिखा रहे हैं। इस पर गौरव खन्ना ने कहा कि वह शुरुआत से जिन लोगों के साथ अब तक उनके साथ बने हुए हैं, वह जो हैं, सबके सामने हैं।

गौरव खन्ना की बात पर सिंगर अमाल मलिक भड़क गए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अपने लोगों को सपोर्ट करते हैं। गलत तरीके से अपने करीबियों को बचाते हैं। इस पर गौरव ने भी कहा कि अमाल ने अपने दोस्त को चीटिंग से कैप्टन बनवाया है। इस बात पर दोनों काफी देर तक बहस करते रहे।

Share:

  • बिहार में इस राजपूत फैमिली का जलवा, एक साथ 3 लोग बने विधायक

    Sat Nov 15 , 2025
    पटना। बिहार चुनाव (Bihar Election) में NDA को भारी बहुमत मिला और उन्होंने कुल 243 सीटों वाली विधानसभा (Assembly) में 202 का आंकड़ा छू लिया। इन चुनावी नतीजों में एक और बड़ी खबर निकलकर आई है। दरअसल, यहां एक ही परिवार (Family) के 3 सदस्य एक साथ विधायक (MLA) बन गए हैं। इनमें रणधीर सिंह, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved